महासमुंद : अवैध परिवहन करते 3 हाईवा जप्त
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुड़ियाडीह रेत खदान से रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाईवा को जप्त कर तुमगांव पुलिस के अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी तरह खनिज फर्शी पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक हाईवा को जप्त कर तुमगांव थाना के अभिरक्षा में रखा गया है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी खनिजों का परिवहन वैध अभिवहन पास से किया जाना है। किसी भी तरह के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य सम्बंधित खबरें