महासमुंद : पश्चिम बंगाल से लौटने पर विधायक का किया गया स्वाग... - CG Sandesh

महासमुंद : पश्चिम बंगाल से लौटने पर विधायक का किया गया स्वागत एवं सम्मान

पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले ऐतिहासिक जीत को लेकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह जीत बंगाल की जनता का है। यह जीत अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार कर भाजपा के जीत में अपनी भूमिका निभाई थी। 

सोमवार रात चुनाव परिणाम के बाद जब वे महासमुंद लौटे तो स्थानीय भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशबाजी कर स्वागत किया। पश्चिम बंगाल सहित असम और पुडुचेरी में मिले जीत की खुशी में सभी ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह परिणाम केवल चुनावी नतीजे से कहीं अधिक है और भाजपा के विकास मॉडल और सांस्कृतिक पहचान में जनता के निरंतर विश्वास को दर्शाता है। 

आगे कहा जब नागरिक लगातार मतदान करते हैं तो वे विश्वास के साथ मतदान करते हैं। पश्चिम बंगाल में भी अन्य चुनावों के अपेक्षा मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हुई थी। इससे स्पष्ट होता है कि बंगाल की जनता ने भाजपा पर विश्वास दिखाया है। 

आगे कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष समर्थन है। यह सफलता ‘डबल इंजन सरकार’ के प्रभाव को उजागर करती है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करती हैं। 

डबल इंजन सरकार होने से बुनियादी ढांचा अंतिम छोर तक पहुंचता है, कल्याणकारी सुविधाएं अंतिम परिवार तक पहुंचती हैं और विकास किसी भी जिले को पीछे नहीं छोड़ता। रणनीतिक नेतृत्व और चुनावी योजना के लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को श्रेय देते हुए कहा कि भाजपा की पहुंच को देश भर में फैलाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक प्रयासों ने इस महत्वपूर्ण चुनावी दौर में पार्टी को मजबूत किया है।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, वरिष्ठ नेतागण संदीप दीवान, रमेश साहू, पवन पटेल, देवीचंद राठी, संदीप घोष, श्याम साकरकर, हरवंश सिंह, गोविंद ठाकुर, भाऊराम साहू, रेखा बेहरा, हनीश बग्गा, माखन पटेल, सोनाधार सोनवानी, राकेश सचदेवा, आकाश पांडे, अमित साहू, शरद मराठा, रामेश्वर पटवा, नईम खान सहित अन्य उपस्थित थें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें