news-details

पिथौरा : सोशल मीडिया में खबर प्रकाशन के बाद भाजपा नेता दुलीकेशन साहू और उसकी सरपंच पत्नी पर अपराध दर्ज

सोशल मीडिया में खबर प्रकाशन के बाद आखिरकार पुलिस को भाजपा नेता दुलीकेशन साहू पर अपराध दर्ज करना पड़ा।

दरअसल भाजपा नेता दुलीकेशन साहू पर आदिवासी परिवार से जातिसूचक गाली, जमीन को हड़पने की नियत से आदिवासी परिवार के खड़ी फसल को बेवजह जप्त करवाने और जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित करने के कई गंभीर आरोप लगे थे।

मामले में प्रार्थी मनबोध कोड़कू लगातार 7 माह से न्याय की गुहार लेकर इधर उधर भटकने को मजबूर था, न्याय नहीं मिलने से अंततः उसने मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने का निर्णय ले लिया था।

वहीं इस मामले की खबर जब सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंची तो भाजपा नेता की फजीहत होने लगी, जिसके बाद भाजपा नेता दुलीकेशन साहू और उसकी सरपंच पत्नी किरण साहू पर अपराध दर्ज हो गया।

इन आरोपियों पर एसटी एससी एक्ट सहित बीएनस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ग्राम टेका सुन्दरगढ़पारा के रहने वाले मनबोध कोडाकु के अनुसार ग्राम डोंगरीपाली में उन्होंने ने 3.42 एकड भूमि को वर्ष 2014-15 में ग्राम साल्हेतराई निवासी भगबतीया बरिहा से 2 लाख 74 हजार रूपये में खरीदी थी।

उक्त जमीन मनबोध कोडाकु और उसके तीनों भाई राजकुमार कोडाकु, खेल कुमार कोडाकु के नाम से है। जब से उन्होंने यह जमीन खरीदी तब से उसपर खेती किसानी करते आ रहे है।

मनबोध ने इस जमीन पर वर्ष 2025 में भी खरीफ फसल लगाया था, धान पकने पर 10 नवंबर 2025 को मनबोध अपने भाई राजकुमार कोडाकु, खेल कुमार कोडाकु पत्नि पाला बाई भाई बहु, मेला बाई, हेम बाई नत्थूराम परमीला बाई, टिकेश्वर, गणेश सभी के साथ धान की कटाई करने गया था और सभी मिलकर धान की कटाई कर रहे थे।

इसी दौरान करीबन 10.00 बजे के आसपास दुलीकेशन साहू और उसकी पत्नि किरण साहू आकर उन्हें धान क्यो काट रहे हो कहकर मना करने लगे।

जिसपर मनबोध और उसके भाइयों द्वारा बोले कि हमारा खेत है हम लोग इसमें धान बोये है धान पकने से धान को काट रहे है। जिसपर दुलीकेशन साहू और उसकी पत्नि किरण साहू गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगे और मनबोध लोगों की ओर से भी उनको गाली गुप्तार किया गया।

इसके बाद दोनो पक्ष अपने–अपने मोबाइल से लड़ाई झगड़े का विडियो बनाने लगे विडियो बनाते समय दोनो पार्टी में सिर्फ गंदी–गंदी गाली गुप्तार हुई है।

विडियो बंद होने के बाद दुलीकेशन व उसकी पत्नि घर में घुसकर जान से मरवा दूंगा बोलकर धमकी देते हुये जाति सूचक गाली गुप्तार करने लगे, और मौके पर उपस्थित लोगो के सामने जाति सूचक गाली दिया गया। जिससे मनोबोध का परिवार अपमानित महसूस करने लगा।

जातिगत गाली गुप्तार करते समय मौके पर उपस्थित महेश कर्ष, सीताराम साहू देखे सुने ।

बहरहाल पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाएगी यह देखना होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें