news-details

CG : सहकारिता विभाग में 69 पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी

छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग द्वारा उप अंकेक्षक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है.

इस भर्ती के माध्यम से तृतीय श्रेणी के कुल 69 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए वेतन मेट्रिक्स लेवल-6 निर्धारित किया गया है.

इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक (B.Com) की उपाधि होना अनिवार्य है.  

आयु सीमा के संबंध में 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है.

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रहेगी, जिसमें नियमानुसार आरक्षित वर्गों को 5 वर्ष और महिलाओं को 10 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी, हालांकि किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी.  

परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगों के लिए 200 रुपये निर्धारित है.

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 है। त्रुटि सुधार हेतु 23 मई से 25 मई 2026 तक का समय दिया जाएगा.

भर्ती के लिए प्रवेश पत्र 25 जून 2026 को जारी किए जाएंगे और परीक्षा की संभावित तिथि 05 जुलाई 2026 तय की गई है.

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर की जाएगी और वरिष्ठता निर्धारण के समय समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी.

इसके संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर की वेबसाईट http://vyapameg.cgstate.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं. जहाँ आप पूरी जानकारी देख सकते हैं.

चयनित अभ्यर्थियों को निम्नानुसार दस्तावेज /प्रमाण पत्र, दस्तावेज सत्यापन के

समय प्रस्तुत करना होगा :-

1. न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता संबंधी दस्तावेज

2. निवास प्रमाण पत्र

3. स्थायी जाति प्रमाण पत्र

4. अन्य आवश्यक दस्तावेज / प्रमाण पत्र

भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

1. News Paper Advertisement
2. Vibhagiya Vistrit Vigyapan
3. Vyapam Pariksha Nirdesh
4. Syllabus
5. Instructions to fill the Profile Registration form
6. Instructions to fill the Application form
7. Sample Application form
8. Bank Instructions
9. Online Application Form



अन्य सम्बंधित खबरें