news-details

बसना : छत की ढलाई करने को लेकर देवर ने किया भाभी पर हमला

बसना थाना अंतर्गत ग्राम चिमरकेल में छत की ढलाई करने को लेकर देवर ने अपनी भाभी पर ईंट से हमला कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिमरकेल में 04 मई 2026 को करीबन 03:00 बजे बनिता जगत का देवर डिगाम्बर जगत अपना घर बना रहा था, तथा छत के ढलाई मशीन को बनिता के घर के छत से लगाकर अपने छत की ढलाई करने वाला था.

इसपर जब बनिता ने मना किया तो उसके साथ मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए पास में रखे ईट से फेंक कर मारा गया. जिससे बनिता के सिर के पीछे चोंट आकर खुन निकला.

मारपीट व झगड़ा विवाद करते बनिता के पति फागुलाल जगत तथा गांव के चुड़ामणी, मोतीलाल व अन्य लोग देखे सुने.

मामले में पुलिस ने डिगाम्बर जगत के विरुद्ध 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS का अपराध दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें