बसना : उड़ेला में गाली गलौच और मारपीट के बाद एक दुसरे के विरुद्ध दर्ज कराई शिकायत
भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम उड़ेला में गाली गलौच और मारपीट होने से एक दुसरे के विरुद्ध अपराध दर्ज कराया गया है.
ग्राम उड़ेला निवासी सनमोती निषाद ने बताया कि 05 मई 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे वह अपने बच्चो को खोजने के लिए पड़ोसी के घर गयी थी, जहाँ से वापस अपने घर आ रही थी तो उसके घर के सामने में विजय निषाद, उत्तरा निषाद एवं सुनिता निषाद खड़े थे.
इसी दौरान विजय निषाद ने सनमोती निषाद को देखकर बिंझवारिन कहकर बोलने लगा जिसे सनमोती ने किसे बिंझवारिन बोल रहा है कहने पर विजय के साथ उत्तरा निषाद, सुनिता निषाद तीनो मिलकर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर सनमोती के बाएं गाल एवं सिर मे मारपीट किये.
मारपीट से सनमोती को दर्द होने लगा, इसके बाद सनमोती अपने आप को बचाकर वापस अपने घर आ गई और घटना को अपने पति लवकुमार निषाद को फोन मे बतायी.
सनमोती ने बताया कि मां-बहन की गंदी -गंदी गालिया सुनने से उसे बहुत बुरा लगा है एवं जान से मारने की धमकी देने से वह भयभीत है.
प्रार्थी के मौखिक रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कुमारी उत्तरा निषाद, सुनिता निषाद और विजय निषाद पर अपराध धारा 296, 115(2), 351(2), 3 (5) बीएनएस दर्ज किया.
वहीँ उड़ेला निवासी विजय निषाद ने बताया कि 05 मई 2026 को लगभग 12.30 बजे वह अपने दीदी उत्तरा निषाद एवं सुनिता निषाद के साथ अपने घर मे सामने में खड़ा था, और अपनी भांची आशिका निषाद को बही कहकर बोलने लगा तो उसके घर के सामने में खड़ी सनमोती निषाद तुम मुझे बिझवारीन बोल रहे हो कहकर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर विजय एवं उसकी दीदी लोगो को मारपीट की.
मारपीट से उत्तरा निषाद के बाए हाथ मे हल्का चोट आया है एवं दर्द हो रहा है तथा विजय एवं मेरे सुनिता को किसी प्रकार का चोट नहीं आया. घटना को विजय की दीदी एवं वासुदेव भोई देखे.
विजय ने बताया कि मां-बहन की गंदी गंदी गालिया सुनने से उसे बहुत बुरा लगा है एवं जान से मारने की धमकी देने से उसके साथ उसका परिवार भयभीत है.
मामले मे प्रार्थी के मौखिक रिपोर्ट पर पुलिस ने सनमोती निषाद पर अपराध धारा 296, 115(2), 351(2), 3 (5) बीएनएस दर्ज किया है.