news-details

बसना : आपसी विवाद सुलझाने के लिए रखी गई मीटिंग के बाद हुई मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बिछिया में आपसी विवाद सुलझाने के लिए रखी गई मीटिंग के बाद मारपीट होने की घटना सामने आई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिछिया में 04 मई 2026 को रात्रि 10:00 बजे संत कुमार बंजारा के पिता मोहित बंजारा के साथ झगड़ा-विवाद के संबंध में गांव में मीटिंग रखा गया था, मींटिंग में गांव के अन्य लोग उपस्थित थे.

जहाँ मींटिंग समाप्त होने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर आरोपीगण राकेश बंजारा, राहूल बंजारा, सियाराम बंजारा, खीरसागर बंजारा एक राय होकर मां-बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते बहुत नेता बनता है कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

मारपीट को देख संत कुमार की पत्नी संतोषी बंजारा बीच बचाव करने आयी तो उसके साथ भी गाली गलौच कर मारपीट किये.

मारपीट से संत कुमार के गाल, नाक, छाती, चेहरा, दाहिना हाथ तथा उसकी पत्नी के दाहिना हाथ, चेहरा में चोटे आया है. घटना को किशन बंजारा, सुनील बंजारा गांव के अन्य लोग देखें सुने एवं बीच बचाव किये.

इस घटना के बाद संत कुमार को उसके पिता मोहित बंजारा एवं भाई भागीरथी बंजारा शासकीय अस्पताल बसना ईलाज कराने लेकर आये.

वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राकेश बंजारा, राहूल बंजारा, सियाराम बंजारा एवं खीरसागर बंजारा के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें