news-details

बसना : किराना दुकान के सामने लोगों को बैठाकर दे रहे थे शराब पीने की सुविधा, पुलिस ने की कार्रवाई

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पिरदा में किराना दुकान के सामने लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पिरदा में आरोपी कुमारी बरीहा के किराना दुकान के सामने कुछ लोग अलग स्थान पर बैठ कर लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं.

मुखबिर सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये गये स्थान ग्राम पिरदा पहुंची, जहाँ आरोपी कुमारी बरीहा के किराना दुकान के सामने शराब सेवन कर रहे व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गए.

मौके पर आरोपी कुमारी बरीहा पति कुमार बरीहा उम 38 निवासी पिरदा मिली, जिसने पूछताछ में अवैध लाभ अर्जन करने के आशय से लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया.

पुलिस ने मौके पर से तलाशी के दौरान आरोपी से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास बरामद किया तथा आरोपी पर धारा 36 (C) आब० एक्ट का मामला दर्ज किया.


अन्य सम्बंधित खबरें