बसना : सोना गिरवी रखने के पैसे को लेकर युवक की पिटाई. - CG Sandesh

बसना : सोना गिरवी रखने के पैसे को लेकर युवक की पिटाई.

भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बिजाराभांठा के पास सोना गिरवी रखने के पैसे को लेकर एक युवक को कार में ले जाकर की पिटाई की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार चन्दखुरी चौकी भंवरपुर निवासी ज्ञानी लाल जगत करीबन दो साल पहले दिलेश्वर साहू व माधुरी साहू के पास अपने सोना का माला गिरवी रखा था, जिसका पैसा देना बचा था.

इसके बाद 05 मई 2026 को रात्रि 09:00 बजे के आसपास दिलेश्वर साहू व माधुरी साहू व अन्य लोग उसे गिरवी रखे सोना का पैसा नही दिये हो कहकर चलो हिसाब करेंगे बोलने पर ज्ञानी लाल उन लोगो के साथ कार मैं बैठकर बिजाराभांठा गया.

जिसके बाद बिजाराभांठा के आसपास गिरवी रखे सोना का पैसा नही दिये हो कहकर उसके साथ मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से सभी लोग मारपीट करने लगे जिससे उसके मुझे सिर, चेहरा, आंख के पास चोट लगा.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने दिलेश्व र साहू, माधुरी साहू व अन्य आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें