news-details

ब्रेकिंग : बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, देखें पूरी लिस्ट

पटनाः बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली पहली सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और 31 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

बिहार में कैबिनेट विस्तार के साथ मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। सीएम सम्राट चौधरी की अनुशंसा के बाद राज्यपाल की ओर से मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर सहमति प्रदान कर दी गई है। जिसके बाद सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। विजय सिन्हा को कृषि और निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

भाजपा कोटे से 15 मंत्री बनाए गए

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में 89 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और अब उसके मंत्रियों की संख्या 15 हो गई है। मंत्रिमंडल में शामिल अधिकांश नेता वे हैं जो पिछले वर्ष नवंबर में राजग की सत्ता में वापसी के बाद बनी नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके थे।

जदयू कोटे से भी 15 मंत्री बनाए गए

जदयू के कुल 15 मंत्री हैं, जिनमें से 13 ने गुरुवार को गांधी मैदान में शपथ ली। विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव अप्रैल में सम्राट चौधरी के साथ शपथ ले चुके थे और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। जदयू से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, सुनील कुमार और लेशी सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के अलावा शिवहर से पहली बार विधायक बनीं श्वेता गुप्ता को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

लोजपा-आर के 2 और हम और रालोमो के 2 मंत्री

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय कुमार सिंह और संजय कुमार पासवान फिर मंत्री बने हैं। इसी तरह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
 

देखें पूरी लिस्ट

क्रमांक     सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्री
विभाग का प्रभार
1 सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन
( ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।)
2 विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री जल संसाधन, संसदीय कार्य
3 बिजेंद्र प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री वित्त, वाणिज्य कर
4 श्रवण कुमार
ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क
5 विजय कुमार सिन्हा कृषि
6 दिलीप कुमार जायसवाल राजस्व एवं भूमि
7 निशांत कुमार स्वास्थ्य
8 लेशी सिंह भवन निर्माण
9 रामकृपाल यादव सहकारिता
10 नीतीश मिश्रा
नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैधिकी
11 दामोदर रावत परिवहन
12 संजय सिंह टाइगर उच्च शिक्षा
13 अशोक चौधरी
14 भगवान सिंह कुशवाहा
15 अरुण शंकर प्रसाद
16 मदन सहनी
17 संतोष कुमार सुमन
18 रमा निषाद
19 रत्नेश सदा
20 कुमार शैलेंद्र
21 शीला कुमारी
22 केदार प्रसाद गुप्ता
23 लखेंद्र कुमार रौशन
24 सुनील कुमार
25 श्रेयसी सिंह
26 जमा खान
27 नंद किशोर राम
28 शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
29 प्रमोद कुमार
30 श्वेता गुप्ता
31 मिथिलेश तिवारी
32 रामचंद्र प्रसाद
33 संजय कुमार सिंह
34 संजय कुमार
35 दीपक प्रकाश



अन्य सम्बंधित खबरें