news-details

बसना : सिंह ढाबा के सामने 15 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 6 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर NH53 रोड सिंह ढाबा के सामने एक व्यति से करीब 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की एक व्यक्ति NH53 रोड़ सिंह ढाबा के सामने में अवैध शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है.

उक्त सुचना पर पुलिस मुखबिर के बताये गये पते पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया, जिसने अपना नाम ओम प्रकाश चौहान पिता भोगीलाल चौहान उम्र 30 साल, कायतपाली थाना बसना का निवासी होना बताया.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से 1 एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमत 2000 रूपया, एक सफेद रंग के 10 लीटर वाल प्लालस्टिक जरीकेन में 05 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमत 1000 रूपया कुल 15 लीटर हाथ भटृठी महुआ शराब कीमत 3000 रूपया जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया.


अन्य सम्बंधित खबरें