बसना : दीदी के घर से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, राय... - CG Sandesh

बसना : दीदी के घर से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, रायपुर रेफर

दीदी के घर से लौट रहे एक व्यक्ति को बसना थाना क्षेत्र के ग्राम दुधीपाली के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोटे आने से उन्हें रायपुर रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भीखापाली निवासी रमेश ओगरे 04 मई 2026 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DD 8015 में ग्राम बड़ेडाभा अपने दीदी के घर कुछ काम से आये थे, जहाँ से शाम को वापस भीखापाली थाना सरायपाली जाते समय शाम करीब 07:00 बजे कृष्णां राईसमिल के सामने ग्राम दुधीपाली के पास किसी अज्ञात वाहन का चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर रमेश ओगरे के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे रमेश ओगरे के सिर एवं बाये पैर मे चोट लगा.

इसके बाद रमेश को शासकीय अस्पताल बसना लेकर गए जहॉ डॉक्टर साहब द्वारा रिफर करने पर उन्हें रायपुर ले जाया गया.

वहीँ इस मामले में पुलिस ने अज्ञात1 के खिलाफ अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS दर्ज कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें