सांकरा : सस्ते दाम में छड़-सीमेंट देने का झांसा देकर चोरी, 4 अलग-अलग मामले दर्ज, घर में अकेले बच्चों बूढों को बनाया निशाना
सांकरा थाना अंतर्गत सस्ते दाम में छड़-सीमेंट देने का झांसा देकर लोगों के घर से चोरी करने का मामला सामने आया, जिसके अलग-अलग प्रकरण में पुलिस ने 3 मामले दर्ज किये हैं. जबकि एक अन्य मामले में पेटी से कागजात लेना है कहकर चोरी की गई है.
पेंड्रावन में 70 हजार रूपये की चोरी.
मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रावन निवासी हिरामन सिदार 26 अगस्त 2025 को बिजली वायरिंग काम करने हेतु ग्राम तिलजनपुर आया था, और करीब 2:00 बजे के आस-पास उसे उसके लड़के भूपेश सिदार उम्र 16 वर्ष ने फोन कर बोला कि कोई व्यक्ति आपसे बात करना चाहता है बात कर लो.
इसके बाद हिरामन ने फोन पर बात किया तो एक अनजान व्यक्ति ने ग्राम झगरेनडीह के पास रोड़ ठेकेदारी का काम करता हूं, मेरे ठेका का काम पूरा हो गया है जिसमे छड़, सीमेंट बचा हुआ है रखना है क्या ? 3 हजार रूपये क्विंटल में दूंगा बोलकर बोला.
जिसपर हिरामन ने हां रखूंगा छड़, सीमेंट गिरा दो और मैं पैसा बाद में आकर दूंगा कहकर बोला. इसके कुछ देर बाद हिरामन के लड़के का दुबारा फोन आया और बोला कि छड़ सीमेंट वाला व्यक्ति मुझे उसके मोटर सायकल स्कूटी में बिठाकर देवरी से छड़ तौलकर लाना कहकर बोला और जामजुड़ा के रास्ते में गांव के बाहार उतार दिया और मेरा एक साथी आ रहा है तुम यहां पर रुके रहो कहकर घर वापस पेंड्रावन आया.
कुछ देर बाद शक होने पर हिरामन का लड़का भूपेश भी उसके पीछे-पीछे घर वापस आया और देखा कि वह ब्यक्ति घर से निकल रहा था. जिसपर भूपेश ने उसे रूकने के लिए चिल्लाया तो वह नहीं रूका कहीं भाग गया.
इसके बाद भूपेश जब घर अन्दर गया और देखा तो पेटी खुला हुआ था. इसकी सुचना फोन पर मिलने पर हीरामन तिलंजनपुर से वापस अपने घर पेंड्रावन आया और घर मे देखा तो प्रधानमंत्री आवास बनाने हेतु रखे पेटी का पैसे 70 हजार रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था.
झगरेनडीह में नगदी सहित 1,15,000 रूपये के आभूषणों की चोरी
वहीं ग्राम झगरेनडीह में निलमणी प्रधान के यहाँ 25 नवंबर 2025 दोपहर करीबन 12:00 बजे किसी अज्ञात चोर ने निलमणी की पुत्री सोम्या प्रधान उम्र 10 साल को तुम्हारे पापा घर के पेटी से कागजात लेने के लिए बोला है कहकर घर के अंदर रखे पेटी का ताला तोड़कर पेटी में रखे 01 नग सोने हाफ कर्णफुल 07 ग्राम कीमती 21,000 रूपये, 01 नग सोने का माला 05 ग्राम कीमती 15,000 रूपये, नगदी रकम 79,000 रूपये कुल 1,15,000 रूपये की संपति को चोरी कर लिया.
इस समय सोम्या के पिता धान काटने हेतु अपने खेत गए थे, और करीब शाम 4:00 बजे वापस घर आये तो उनकी बेटी सोम्या प्रधान ने बताया कि आप किसी को 12:30 बजे के आस-पास घर भेजे थे किया तो उनके पिता ने नहीं बोला.
इसके बाद निलमणी की बेटी ने बताया कि एक व्यक्ति काला प्लेटिना में घर आया और बोला कि आपके पापा मुझे आपके घर भेजे है पेटी मे कोई काज-जात है उसको लेना है चलो दो कहकर घर अन्दर गया और मुझे पानी लाने के लिए बोला तो पानी लेने गया जब मै पानी लेकर वापस आया तो वह आदमी कही भाग गया था, और पेटी का ताला टुटा हुआ था.
अंसुला में नगदी, जेवर कुल 64,000 रूपये की चोरी
इसी तरह ग्राम अंसुला में निलकंठ निषाद के यहाँ 20 नवंबर 2025 को शाम करीबन 04:00 बजे किसी अज्ञात चोर ने उसके पुत्र को छड़ सिमेंट का पैसा तुम्हारे पिता जी ने मंगाया है कहकर घर के अंदर आलमारी में रखे दो सोने का माला 13 ग्राम कीमत 39,000 रूपये, 05 ग्राम सोने का झुमका कीमती 15,000 रूपये, 01 ग्राम नाक का फुल्ली कीमत 3000 रूपये, नगदी रकम 7000 रूपये कुल 64,000 रूपये की संपति चोरी कर लिया.
इस समय निलकंठ निषाद ग्राम परिपानी धान काटने के लिए गए थे, और करीब शाम 4:00 बजे उनके लड़के भुनेश्वर निषाद उम्र 13 वर्ष ने फोन कर बताया कि एक व्यक्ति काला प्लेटिना में घर आया और बोला कि तेरे पिताजी ने छड़ सीमेंट मंगाये है मैं लेकर आ गया हूं बाहार मे गाड़ी खड़ा है. मेरे साथ चलो कहकर चारभांठा रास्ते में उसे ले जाकर खड़ा कर दिया और वापस घर तरफ आया.
इसपर भुनेश्वर को शक हुआ तो वह कुछ देर बाद घर वापस आया तो वह ब्यक्ति घर से निकल रहा था, जिसे रूक जा रूक जा बोलकर चिल्लाया वह नहीं रूका भाग गया. उक्त व्यक्ति का आस-पास के गांव मे पता किया अगया तो नही मिला.
लोहरीनडोंगरी में 40 हजार रुपये की चोरी.
वहीँ ग्राम लोहरीनडोंगरी में प्रदीप कुमार के यहाँ 27 नवंबर 2025 सुबह करीबन 11:00 बजे जब प्रदीप ग्राम बड़ेलोरम गए थे, इस दौरान उनके घर में उनकी मां प्रतिमा भोई उम्र करीब 70 वर्ष अकेली थी.
इसके बाद प्रदीप जब लगभग 2:00 बजे दिन को घर वापस आये तो उनकी मां प्रतिमा भोई ने बताया कि कोई व्यक्ति को छड़ का पैसा लेने घर भेजा था क्या ? जिसपर प्रदीप ने नही बोला तो, उनकी मां ने बताई की एक व्यक्ति मोटर सायकल में घर आया था तथा तुम्हारा लड़का छड़-सिमेंट का पैसा लेने के लिए घर भेजा है कहकर बोला.
तब प्रदीप की मां ने में पैसे की बारे में नहीं जानती बताई तो उसने अलमारी के अन्दर कपड़े में चाबी रखा है कहकर बोला और उनकी मां को पानी पिलाना बोलकर पानी लेने भेजा. तब उसी समय उस अज्ञात व्यक्ति घर अन्दर घुस गया था कहकर मां ने बताया.
इसके बाद जब प्रदीप ने अपने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का लाकर टूटा हुआ था तथा अलमारी के अन्दर रखें 500 के 60 नोट तथा 200 के 50 नोट कुल 40,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था.
उपरोक्त सभी मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 305(a) 331(3) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया है.