सिंघोड़ा : शादी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, ... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : शादी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिवराकुटा में शादी से पैदल घर लौटते समय एक युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना आज 7 मई 2026 को रात करीब 2 बजकर 10 मिनट की है, जब चिवराकुटा के झसकेतन बरिहा पिता सुकुमार बरिहा उम्र 23 साल वर्ष शादी से वापस अपने घर लौट रहा था. तभी NH53 रोड बिहारी कृषि सेवा केन्द्र के पास, रोड क्रास करते समय झसकेतन को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे उसके सिर और बाएं पैर में चोट लगी और उसकी मौत हो गई.

झसकेतन बरिहा 06 मई 2026 को गांव में रिश्तेदार के यहाँ शादी होने से उसमे शामिल होने गया था, जहाँ से वापस लौटते समय उसके साथ या हादसा हो गया.

वहीँ मामले के सुचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध धारा 106(1)-BNS दर्ज किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें