कोमाखान : पायलेटिंग कर एंबुलेंस वाहन से गांजा की तस्करी, 38 लाख का गांजा जप्त, 5 गिरफ्तार
कोमाखान पुलिस ने एक एंबुलेंस वाहन को गांजा की तस्करी करते पकड़ा है, जिसमे करीब 77 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाया जा रहा था, उक्त गांजा 38 लाख 50 हजार रुपये का बताया गया है.
आरोपी पायलेटिंग कार के माध्यम से एंबुलेंस में गांजा की तस्करी कर रहे थे, आरोपियों से 05 नग मोबाइल सहित कुल 50 लाख, 45 हजार रुपये की संपति जप्त की गई है. मामले में 05 अंतराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.
उक्त गांजा ओडिशा के बालीगुड़ा से सोलापुर महाराष्ट्र ले जाकर खपाने की योजना थी, जिसकी सूचना पर पुलिस ने टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर एम्बुलेंस क्रमांक एम.एच. 13 सी.यु. 0707 एवं पायलेटिंग कार क्रमांक एम.एच. 12 एन.बी. 5277 को रोककर पुछताछ करने पर एंबुलेंस में गांजा होना बताया गया.
उक्त एंबुलेंस वाहन की मौके पर जाँच तलाशी लेने पर वाहन मे करीब 77 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे होना पाया गया जिसे आरोपियों से जप्त कर अप.क्र. 68/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
एंबुलेंस वाहन चालक-
01-आकाश उर्फ अक्षय जाधव पिता दगड़ु जाधव उम्र 27 साल निवासी खड़की थाना तांबुलवाड़ी जिला धाराषिव महाराष्ट्र।
पायलेटिंग कार टीम-
02-लिंबाजी जाधव पिता सुखदेव जाधव उम्र 33 साल निवासी खड़की थाना तांबुलवाड़ी जिला धाराशिव महाराष्ट्र।
03-धंनजय लोखंडे पिता शरद लोखंडे उम्र 25 साल निवासी संतोषनगर वाडे थाना शोलापुर जिला शोलापुर महाराष्ट्र।
04-प्रथमेश पिंगले पिता नागेष पिंगले उम्र 20 साल निवासी संतोषनगर वाडे थाना शोलापुर जिला शोलापुर महाराष्ट्र।
05- अजय काले पिता दशरथ काले उम्र 25 साल निवासी कुलजारपुर नाका धाराशिव थाना व जिला धाराशिव महाराष्ट्र।
जप्त संपत्ति-
(01)- 77 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 38, 50, 000 रू.
(02)- एम्बुलेंस वाहन किमती करीब 80000 रू.
(03)- पायलेटिंग वाहन- कार किमती 300000 रू।
(04)- 05 नग मोबाईल किमती 95000रू।।
*कुल जुमला 50,45,000 रू. जप्त*