सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित श... - CG Sandesh

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान

कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, जिससे उनके राज्य में भाजपा की ओर से पहले मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया. अधिकारी का नाम यहां विधायक दल की बैठक में प्रस्तावित किया गया था और नव निर्वाचित भाजपा विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की गई. नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

भाजपा ने 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा की 207 सीट जीतकर सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया, जिससे राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हो गया. ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को विधानसभा चुनाव में महज 80 सीट से संतोष करना पड़ा. हालांकि, ममता का कहना है कि उन्हें और उनकी पार्टी को ‘हेरफेर’ के जरिये हराया गया. उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें