news-details

महासमुंद : छड़ सीमेंट देने का लालच देकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 32.38 लाख की संपति जप्त

महासमुंद जिले में कम कीमत मे छड़ सीमेंट देने का लालच देकर घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

यह आरोपी घर के बाहर एकत्रित ईंट, गिट्टी एवं घर बनाने का काम चलता देख उस घर को निशाना बनाता था. तथा घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग ब्यक्ति होने पर ही चोरी की घटना को अंजाम देता था. आरोपी ने कभी सूने मकान में कभी चोरी नही किया.

पुलिस ने पूछताछ पर आरोपी से अलग-अलग ज्वेलरी दुकान संचालकों को बेची गई चोरी के आभूषण बरामद किये हैं. 10 से अधिक चोरी के प्रकरणों में शामिल चोर एवं ज्वेलरी संचालकों से शत प्रतिशत संपत्ति बरामद किया गया है.

पुलिस ने विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण 163.310 ग्राम बरामद किया है, जिसकी कीमत 25,52,200 रुपये है.  इसके साथ ही चांदी के आभूषण 02 किलो 585.94 ग्राम जो कि 6,41,700 रुपये के हैं.

यह आरोपी पूर्व में भी अलग- अलग थानों में चोरी कर चूका है, जिसके खिलाफ 13 मामले दर्ज है. जिसमें दुर्ग जिला के उतई, रंनचिरई, जामगांव, धमतरी के भखारा, अंडा, मगरलोड, जिला   जांजगीर-चाम्पा के थाना नवागढ़, थाना बिर्रा के मामले शामिल हैं.

उक्त आरोपी को जिला जांजगीर चाम्पा के मामलों में न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था, लेकिन ईलाज के बहाने उक्त आरोपी जिला अस्पताल जांजगीर चाम्पा से हो फरार हो गया.

फरार होने के बाद आरोपी पंजाब भाग गया था, तथा पंजाब से आकर महासमुंद जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में चोरी की घटना को अंजाम दिया.

आरोपी चोरी की घटना घटित करने के बाद बाहर भाग जाता था, जिले में एक ही प्रकार की चोरी की घटना घटित होने पर पुलिस ने एक विशेष टीम की गठित की थी.

जिस टीम को तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली.

प्रार्थी ओमप्रकाश ठाकुर पिता नोहर सिंह ठाकुर उम्र 48 साल ने रिपेार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27 अप्रैल 26 के सुबह करीब 08.09 बजे के बीच एक अज्ञात चोर इसके घर आकर छड का पैसा मांगने लगा तथा आलमारी के चाबी को स्वयं ढूंढकर आलमारी मे रखे सोना चांदी के जेवरात एक सोने का हार, एक सोने का रानी हार, दस नग सोने का लाकेट बडा, पांच नग सोने का लाकेट छोटा, सोने का कान का झुमका एक जोडी, सोने का अंगुठी एक नग, कान का बाली सोने का एक जोडी, चांदी का पायल एक जोडी बडा, चांदी का पायल एक जोडी छोटा, चांदी का करधन एक नग, चांदी का बीछिया 04 नग किमती करीब 10 लाख रू का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपेार्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया.

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी पंचराम उर्फ पंचु निषाद पिता गणेश राम निषाद उम्र 38 साल, निवासी चंदली थाना चंदरपुर जिला शक्ति के पास रखे सोना के जेवरात के संबंध मे पुछताछ करने पर बताया की उक्त सोना के जेवरात को ग्राम बगारपाली के एक मकान के अंदर रखे आलमारी से निकालकर चोरी किए है.

आरोपी ने सोने के जेवरात को खरियार रोड़ ओडिशा मे बिक्री करने हेतु जाना फिर बिक्री करने का मन नही होने से वापस अपने घर जाना बताया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोना का जेवरात एक नग मोटरसायकल क्रमांक सीजी 06 जीजे 4107 को जप्त किया.

आरोपी से पुछताछ करने पर कोमाखान, सांकरा, तेन्दुकोना, सरायपाली, पिथौरा, बुन्देली एवं अन्य जगहों पर चोरी करना एवं चोरी के संपत्ति को ज्वेलरी दुकानों में बेचना बताने पर जी.एस ज्वेलर्स पिथौरा,  कैलाश ज्वेलर्स भंवरपुर से बरामद किये गये है एवं तम्मन्ना ज्वेलर्स एवं संतोष ज्वेलर्स संचालकों से सपंत्ति जप्त करना शेष है.

गिरफ्तार आरोपी.

पंचराम उर्फ पंचु निषाद पिता गणेश राम निषाद उम्र 38 साल साकिन चंदली थाना चंदरपुर जिला सक्ति छ.ग.।

बरामद संपत्ति

(01) विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण 163.310 ग्राम किमती 25, 52,200 रू

(02)- विभिन्न प्रकार चांदी के आभूषण 02 किलो 585.94 ग्राम किमती 6, 41,700 रू

 (03) एक नग मो.सा. कीमती 30000 रूपये।

(04) 01 नग मोबाईल किमती 15000 रू

कुल जुमला बरामद संपत्ति कीमती 32,38,900 रू



अन्य सम्बंधित खबरें