news-details

महासमुंद : सुशासन तिहार में समस्याओं के होंगे जल्द समाधान : योगेश्वर राजू सिन्हा

प्रदेशभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन अलग-अलग ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को महासमुंद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लोहारडीह में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह शिविर जनता की समस्या को दूर करने के लिए लगाया जा रहा है। साथ ही उनकी मांगों को पूरा भी किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित भी किया गया है। 

उन्होंने शिविर में लगे स्टॉल का अवलोकन कर आए हुए आमजन से चर्चा की। उनसे चर्चा के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए समस्या संबंधी आवेदन का निराकरण त्वरित किया जाएगा। उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार हर वर्ग के साथ न्याय कर रही है। इसलिए प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के समस्या का समाधान किया जाएगा। सुशासन तिहार के अंतर्गत लगने वाले स्टॉल में प्रदेश सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। इससे लोगों तक एक-एक योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है।

शासन और नागरिकों के बीच पारदर्शी संवाद स्थापित करना

इस अभियान को लेकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच पारदर्शी संवाद स्थापित करना है। प्राप्त आवेदनों का निपटारा निर्धारित समय-सीमा में किया जाएगा। हमारी सरकार जनता की सरकार है, इसलिए जनता ही हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने विभागों के अधिकारियों से कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। जनता की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जनता सर्वोपरि है उनके समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने के प्रयास करना है।

राज्य में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्य

विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अनेक विकास कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन की सरकार अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। राज्य में सुशासन के संकल्प को पूरा करने के लक्ष्य के साथ काम शुरू किया गया है। राज्य के हर वर्ग गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के विकास के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें