बसना : अज्ञात बाइक की ठोकर से साइकिल सवार के टूटे हाथ, पैर
बसना नगर में एक अज्ञात बाइक की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, इस घटना में उसके हाथ, पैर टूटे गए, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुड़ेकेल निवासी रामजी साव 12 नवंबर 2025 को अपने सायकल से बंसुला से बसना आ रहे थे, इसी दौरान दोपहर करीब 03:30 बजे छाबड़ा बूट हाउस के सामने मेन रोड बसना में अज्ञात मोटर सायकल का चालक अपने मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रामजी साव के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मेरे उनेक दाहिना हाथ एवं दाहिना पैर में चोट लगी.
इसके बाद उन्हें ईलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले गये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने से रायपुर में भर्ती कर ईलाज कराया गया.
ईलाज दौरान पता चला कि रामजी साव का पैर व हाथ टूट गया है, जहाँ से ईलाज कराने के 07 मई 2025 को उन्होंने बसना थाना में शिकायत दर्ज कराई.
मामले में बसना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125(a), 281 दर्ज किया है.