news-details

बसना : अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 114.58 लीटर अवैध शराब जप्त

बसना थाना और भंवरपुर चौकी पुलिस ने 7 मई को अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 114.58 लीटर अवैध शराब जप्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमे अंग्रेजी और महुआ शराब भी है. अंग्रेजी शराब 104.5 लीटर तो वहीँ महुआ शराब 10 लीटर जप्त किया गया है.

ग्राम पुरूषोत्तमपुर से 39.6 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त

चौकी पुलिस भवंरपुर ने 07 मई 2026 को ग्राम पुरूषोत्तमपुर में आरोपी के घर बाड़ी से अवैध शराब जप्त किया है, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला थी कि ग्राम पुरुषोत्तमपुर में आरोपी नवीन चौहान अपने साथियो के साथ मिलकर अपने घर बाड़ी में अवैध शराब बेचने के लिए छुपाकर रखा है, सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान ग्राम पुरुषोत्तमपुर पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया.

कार्यवाही के दौरान आरोपी के घर के बाड़ी में नवीन चौहान पिता गणेश राम चौहान उम्र 26 वर्ष, अतुल साहु पिता रामदुलार साहु उम्र 27 वर्ष, दोनों पुरूषोत्तमपुर एवं राजेश पटेल पिता फिरनलाल पटेल उम्र 44 वर्ष, मधुवन निवासी के सयुक्त कब्जे से 04 खाकी कलर के कार्टुन मे भरी हुई प्रत्येक कार्टुन में 48-48 नग अग्रेजी गोवा 180 एमएल वाली कुल, एक सफेद प्लास्टिक बाल्टी मे भरा 28 नग अग्रेजी गोवा 180 एम एल वाली कुल 220 नग, 39.600 लीटर किमत 26,400 रूपये एवं बिकी रकम 1800 रूपये जप्त कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

मामा भांजा मंदिर के पास 10 लीटर महुआ शराब जप्त.

इसी तरह चौकी भंवरपुर के मामा भांजा मंदिर पलसा पेड़ के पास ग्राम खोक्सा में बिहारी लाल राठिया पिता रोहिदास राठिगा उम्र 37 साल, निवासी कुसमुद के कब्जे से एक सफेद कलर के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे एक सफेद कलर के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में महुआ शराब करीबन 10 लीटर कीमत 2000 रूपया जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

बसना पुलिस की कार्रवाई में 64.980 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त.

वहीँ बसना थाना अंतर्गत ग्राम रसोड़ा के पास आरोपी के मुर्गा दुकान के पीछे आरोपी राजा बंजारा के कब्जे से 1 पांच सफेद एवं नारंगी रंग की प्लारस्टिक बोरी के अंदर भरी 336 नग पौवा जिप्सी अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा 180 एमएल वाली कुल 60.480 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 40,320 रूपये, 25 नग देशी प्लेन पौवा शराब प्रत्येक 180 एम एल वाली जुमला शराब 4.500 लीटर कीमत 2000 रूपया कुल शराब 64.980 लीटर कीमत 42,320 रूपया को जप्त कर आरोपी राजा बंजारा पिता भोला प्रसाद बंजारा उम्र 20 साल, चनौरडीह (भालुपतेरा) निवासी को मौके पर गिरफ्तार किया गया.

उपरोक्त तीनो प्रकरण में आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें