सांकरा : लोहराकोट में पुलिस की कार्रवाई, दूकान से अंग्रेजी शराब जप्त
सांकरा पुलिस ने 7 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम लोहराकोट में एक दूकान से अवैध शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सुचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम लोहराकोट में अपने दुकान में शराब बिक्री कर रहा है.
उक्त सुचना पर पुलिस ने ग्राम लोहराकोट में मुखबिर के बताये दुकान में जाकर अवैध शराब रेड कार्यवाही किया, जहाँ मौके पर शत्रुघन कुमार टंण्डन पिता नारायण टंण्डन उम्र 28 साल, सपोस निवासी मिला.
जिसके दुकान की तलाशी लेने पर दुकान में रखे एक हरा रंग के प्लास्टिक थैला में 04 नग टैग प्रिमियम स्ट्रांग बीयर प्रत्येक में 500 ML भरा एवं 07 पौवा रॉयल चैलेंज विस्की सभी में 180 ML भरा जुमला 3260 ML अंग्रेजी शराब कुल किमत 2160 रूपये, बिक्री रकम 350 रूपये कुल रकम 2510 रूपये मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी शत्रुघन कुमार टंण्डन पर धारा 34 (1) (क) आबकारी एक्ट दर्ज किया.