बागबाहरा : पैतृक जमीन में रास्ते मांगने को लेकर पिता-पुत्र से मारपीट
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम चारभाठा में पैतृक जमीन में रास्ते मांगने को लेकर पिता-पुत्र से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चारभाठा निवासी भीखम निराला उम्र 62 वर्ष 05 मई 2026 को रात 08:00 बजे अपने घर में था, उसी समय उसके रिश्तेदार पुनऊ निराला, नरेन्द्र, निराला एवं विकास निराला आये और उसके पैतृक जमीन में जबरन आने जाने का रास्ता मांगने लगे.
भीखम ने बताया कि इस जमीन पर वह विगत 20 वर्षो से अधिक समय से शांति पूर्वक अपने परिवार सहित निवास करता है, लेकिन उसे रिश्तेदार जमीन में जबरन आने जाने का रास्ता मांगते हुए पहले उसके पुत्र हेमंत निराला के साथ अश्लील गाली गलौच कर मां-बहन की गाली देते हुए डंडे से मारपीट किया.
जब भीखम इसे छुड़ाने गया तो उसे साथ भी डंडे से मारपीट किया गया, तथा तीनों लोग जाते-जाते देख लेने व जान से मारने की धमकी भी दिये.
मारपीट से भीखम के पुत्र के शरीर में अंदरूनी चोटे आई है जिसमें दर्द और सूजन है, तथा भीखम को भी चोट आई है एवं दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है.
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,115(2),351(2),3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है.