news-details

बागबाहरा : गाली देने से मना करने पर एक युवक के साथ डंडे से मारपीट

बागबाहरा के कर्रापारा में गाली देने से मना करने पर एक युवक के सिर पर डंडे से हमला कर मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 09 कर्रापारा बागबाहरा निवासी श्रवण साहू 07 मई 2026 को अपने घर में थे, तथा दोपहर करीब 02:00 बजे उनके घर के बाहर गाली करने की आवाज आई तो अपने घर से बाहर निकलकर देखने लगे.

जहाँ उनके मोहल्ले के संतोष यादव उर्फ बउ और उसका दोस्त प्रेम चौहान श्रवण के घर के बाजू में मां-बहन की अश्लील गालियां देकर चिल्ला रहे थे. जिसपर श्रवण ने इन लोगो को गालियां देने से मना किया तो इसपर दोनों श्रवण को गाली देते हुए मना करने वाला कौन होता है कहकर श्रवण को जान से मारने की धमकी देते हुए मारने के लिए दौडाएं.

जिसपर श्रवण दौड़कर अपने घर के पास गया, उसी समय संतोष यादव उर्फ बउ अपने हाथ मे रखे डंडे से श्रवण के सिर मे मारा तथा प्रेम चौहान श्रवण को अपने हाथ से मारपीट किया.

संतोष यादव के मारने से श्रवण के सिर से खून निकलने लगा, तब वह बचाओ-बचाओ चिल्लाया तो उसके मोहल्ले का तिलेश्वर महानंद और राजकुमार नेगी आकर उसका बीच बचाव किये.

संतोष यादव और प्रेम चौहान के द्वारा मां बहन की बुरी बुरी गालियां देने श्रवण बहुत डरा एवं सहमा हुआ है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संतोष यादव उर्फ बउ और  प्रेम चौहान पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें