news-details

बागबाहरा : कर्रापारा से अवैध शराब जप्त

बागबाहरा पुलिस ने 8 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर वार्ड नं 07 कर्रापारा से अवैध शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि जीतू ठाकुर वार्ड नं 07 कर्रापारा टावर के पास बागबाहरा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब को बिक्री करने हेतु रखा है.

उक्त सूचना पर पुलिस मुखबीर के बताये हुए स्थान पर पहुंची जहां एक व्यक्ति मिला, जिसका  नाम जीतू ठाकुर पिता राय सिंग ठाकुर उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं 07 कर्रापारा का होना बताया गया है.

पुलिस ने उक्त संदेही के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 10 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 ML भरी जुमला 1800ML किमती 800 रूपये को जप्त कर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया.


अन्य सम्बंधित खबरें