किसानों के निर्णय से सोमवार से खुलेगा क़ृषि उपज मंडी बसना - CG Sandesh

किसानों के निर्णय से सोमवार से खुलेगा क़ृषि उपज मंडी बसना

बसना मंडी प्रांगड़ मे किसानों और मंडी अधिकारीयों की बैठक हुई जिसमे किसानों द्वारा सीधी खरीदी से हो रहे नुकसान पर चर्चा की गईं.

इस चर्चा में किसानों ने धान मंडी मे ओपन नीलामी बोली के माध्यम से खरीदी का आग्रह मंडी अधिकारियो से किया.

इस आग्रह पर सोमवार से मंडी प्रांगड़ बसना मे रबी फसल धान की खरीदी शुरू करने पर सहमति बनी.

बैठक मे शहर सहित आसपास के सैकड़ो किसानों की उपस्थिति रही जिसमे प्रमुख रूप से उग्रसेन साखरे, केशव साव, मिनकेतन, धर्मानंद, सोनसाय, पुरणोंनंद, भुवनेश्वर, मुकुंद, निर्मल, चित्रसेन, सुखराम, संतोष, छवि, छात्रपल, लोकनाथ, उदे राम, धनेश्वर, दिगंबर, रामनाथ, प्रीतम, जागेश्वर, चक्रधर, भूषण सहित सैकड़ो किसान उपस्थिति रहे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें