news-details

VCK ने TVK को दिया समर्थन, तमिलनाडु में बनेगी विजय की सरकार, बहुमत के लिए जरूरी विधायक पूरे

डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के छठे दिन एक्टर विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव में दो सीटें जीतने वाली VCK ने 3 दिन के टालमटोल के बाद विजय की TVK पार्टी को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है।

VCK के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK लीडर आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर सौंप दिया है। इसी के साथ TVK के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों की संख्या पूरी हो गई है।

इस बीच कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग के डर से अपने पांच विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मेलूर विधायक पी. विश्वनाथन विधायकों के ग्रुप का नेतृत्व कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक TVK सरकार बनने पर पी. विश्वनाथन को मंत्री बनाया जा सकता है।

 

TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं। इनमें विजय ने दो सीटें जीती हैं। पार्टी को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों से समर्थन पत्र पहले ही मिल चुका था। VCK का समर्थन मिलने के बाद विजय के पास 119 विधायक हो जाएंगे। यह बहुमत के आंकड़े से एक ज्यादा है।

TVK को VCK से समर्थन की अटकलें 3 दिन से थीं

TVK को VCK का समर्थन मिलने की अटकलें पिछले 3 दिन से चल रही थीं। VCK चीफ थिरुमावलवन ने शुक्रवार सुबह सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी पार्टी TVK को समर्थन देगी।

लेकिन देर रात तक समर्थन का औपचारिक पत्र नहीं सौंपा। इसके कारण 9 मई को विजय के CM पद की शपथ दूसरी बार टालनी पड़ी थी।


अन्य सम्बंधित खबरें