रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने... - CG Sandesh

रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की खबर

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की खबर है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश में एक चक्रवात बना हुआ है।

वहीं, राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए झारखंड तक एक द्रोणिका विस्तारित है। इसके असर से मौसम में बदलाव आया है।

मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।


समाप्त..


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें