CG : घोघरा डेम में हाथी के बच्चे की मौत, वन विभाग ने की त्वर... - CG Sandesh

CG : घोघरा डेम में हाथी के बच्चे की मौत, वन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में लगभग 6 माह के एक हाथी शावक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 7 मई 2026 को लगभग 20 हाथियों का एक दल बोजिया परिसर से सिंघीझाप क्षेत्र की ओर गया था। देर रात यह दल वापस लौटते समय घोघरा डेम के पानी में उतरा, जहां संभवतः शावक की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद हाथियों का अधिकांश दल लोटान क्षेत्र की ओर चला गया, जबकि कुछ हाथी वहीं आसपास रुके रहे।       

कल 8 मई को नियमित गश्त के दौरान हाथी ट्रैकर्स ने घोघरा डेम में शावक को मृत अवस्था में देखा और इसकी सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम में डॉ. आशिष राठिया, डॉ. विवेक नायक और डॉ. अनिल कुमार सिंह शामिल थे।   

 विशेषज्ञ टीम की उपस्थिति में हाथी शावक का पोस्टमार्टम कराया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें