बसना : मोटरसायकल की ठोकर से हुई थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
बसना थाना अंतर्गत जगत चौक भुकेल के पास 02 फरवरी 2026 को एक मोटरसायकल को दुसरी मोटरसायकल ने पीछे से ठोकर मार दी थी. जिसके बाद इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. उक्त मामले में बसना पुलिस ने अब अपराध दर्ज किया है.
मिली जानकरी के अनुसार ग्राम भुकेल निवासी मिनीकेतन पोर्ते पिता तेजराम पोर्ते उम्र 27 साल 2 फरवरी 2026 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HD 0801 बजाज प्लेटिना से दीवाल पुट्टी का काम करने बसना गया था, जहाँ से वापस अपने घर लौटते समय NH 53 रोड बिहारी ढाबा, जगत चौक भुकेल के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HA 5468 के चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पुर्वक खतरनाक ढंग से चलाते हुए मिनीकेतन के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया.
इस घटना से मिनीकेतन मोटर सायकल सहित डिवायडर से जाकर टकरा गया, जिसके बाद इलाज हेतु इसे रायपुर ले जाने पर डॉ. ने मृत बताया.
इस मामले में पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HA 5468 के चालक पर धारा 106(1) बीएनएस,184 एम व्ही एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया.