बसना : स्टेट बैंक के पास से मोटरसायकल की चोरी
बसना नगर के बाजार रोड़ में स्थित स्टेट बैंक के पास से एक मोटरसायकल की चोरी होने से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार मुकेश निषाद 09 मई 2026 को अपने मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक CG 06 GU 9199 से शाम करीबन 07:00 बजे बसना बजार आया था और, अपनी मोटर सायकल को स्टेट बैंक शाखा बसना के पास खड़ी कर हाट बाजार करने चला गया.
इसके बाद शाम करीब 07:30 बजे जब वह वापस आकर देखा तो जहां पर अपनी मोटर सायकल खड़ा किया था वहां पर नही, मुकेश ने अपनी मोटर सायकल का आसपास पता तलाश किया, लेकिन उक्त मोटरसायकल का कहीं पता नही चला.
मुकेश ने बताया कि किसी अज्ञात चोर ने उसकी मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक CG 06 GU 9199 किमती करीबन 30,000 रूपया को कोई चोरी कर ले गया है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.