बसना : मजदूरों को बिठाते समय ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी ठोकर, ... - CG Sandesh

बसना : मजदूरों को बिठाते समय ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी ठोकर, एक घायल, थ्रेसर मशीन व ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त

बसना थाना अंतर्गत रेमड़ा मोड़ के पास मजदूरों को बिठाते समय एक ट्रक ने ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन पीछे से ठोकर मार दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया और थ्रेसर मशीन व ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम साल्हेतराई निवासी धर्मेन्द्र पटेल 09 मई 2026 को दोपहर अपनी ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 GK 1225 से धान मिसाई करने वाली मशीन थ्रेसर को जोड़कर धान मिसाई करने बसना आ रहे थे.

इसी दौरान दोपहर करीबन 03:15 बजे NH53 रोड रेमड़ा मोड़ के पास धान मिसाई में काम करने वाले मजदूरों को अपने ट्रैक्टर में बिठाते दौरान पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक BR 02 G 9081 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पुर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर धर्मेन्द्र की ट्रैक्टर को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस दुर्घटना से टैक्टर चालक के बाजू वाली सीट में बैठै विश्वजीत बरिहा निवासी साल्हेतराई के दाहिने हाथ में चोंट लगा है एवं थ्रेसर मशीन व ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया.

वहीं इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक BR 02 G 9081 के चालक पर अपराध धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें