बसना : शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर कार्रवाई - CG Sandesh

बसना : शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर कार्रवाई

बसना पुलिस ने 8 मई 2026 को गिल ढाबा और पुष्पांजली होटल के सामने शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर कार्रवाई किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान आरोपी मनप्रीत सिंह गिल के ढाबा के सामने जाकर दबिश की कार्यवाही की, जहाँ मौके पर पुलिस को देखकर शराब सेवन कर रहे व्यक्ति भाग गये.

तथा मौके पर आरोपी मनप्रीत सिंह गिल पिता हरजिंदर सिंह गिल उम्र 33 साल निवासी साल्हेतराई मिला, जिसने पूछताछ में अवैध लाभ अर्जन करने के आशय से लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया.

पुलिस ने मौके पर से तलाशी के दौरान आरोपी के आधिपत्य से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास बरामद कर आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आब० एक्ट का पाए जाने से अपराध दर्ज किया.

इसी तरह बस स्टैण्ड बसना में आरोपी राजू निषाद के पुष्पांजली होटल के सामने जाकर दबिश की कार्यवाही की गई, जहाँ मौके पर पुलिस को देखकर बैठे शराब सेवन कर रहे व्यक्ति भाग गये.

मौके पर आरोपी राजू निषाद पिता उदेनंद निषाद उम्र 54 साल, वार्ड नं 11 निवासी मिला जिसने पूछताछ में अवैध लाभ अर्जन करने के आशय से लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया.

पुलिस ने मौके पर तलाशी के दौरान आरोपी के आधिपत्य से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास बरामद किया, तथा आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आब० एक्ट का पाए जाने से अपराध दर्ज किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें