सांकरा : सब्जी बाजार से तीन लोगों का मोबाइल पार, पुलिस ने दर्ज की शिकायत.
सांकरा के सब्जी बाजार से तीन लोगों का मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार भोकलूडीह निवासी खीरसागर साहू 8 मई 2026 को शाम करीब 4 बजे सांकरा के साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने आये थे, जिनके शर्ट की ऊपर पॉकेट में वन प्लस कंपनी का मोबाईल फोन था. जिसकी कीमत 25 हजार रुपये बताई है.
उक्त मोबाइल को सांकरा सब्जी बाजार से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया, एवं उसी समय आसपास के अन्य व्यंक्ति टेकनाथ भोई निवासी बड़ेटेमरी, प्रकाश विशाल निवासी ग्राम चिखली थाना पिथौरा, अभेष निषाद निवासी देवसराल का भी मोबाईल को कोई अज्ञात व्यटक्ति चोरी कर लिया.
इस पुरे मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें