सांकरा : दूध बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात बाइक सवार ने मा... - CG Sandesh

सांकरा : दूध बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात बाइक सवार ने मारी ठोकर

सांकरा थाना क्षेत्र के सल्डीह मार्ग पर दूध बेचकर लौट रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भगतदेवरी निवासी उदार्थो नायक उम्र 62 साल 08 मई 2026 को अपने सायकल में दुध बेचने के लिए ग्राम भैरोपुर गये थे.

जहाँ से शाम करीबन 06:30 बजे घर वापस आते समय भगतदेवरी से सल्डीह जाने के मार्ग में पुलिया के पास अज्ञात वाहन मोटर सायकल के चालक ने अपने वाहन को उपेक्षा पूर्ण, लापरवाही पूर्वक तथा खतरनाक ढंग से चलाते हुए उदार्थो नायक की सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस घटना से उदार्थो नायक रोड में गिर गये, एक्सीकडेंट होने से उनके सिर, दोनों पैर, हाथ, माथ, नाक में चोट लगा, जिन्हें ईलाज के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती करवायें. इस घटना को हर्ष पटेल, श्याम सुन्दर पटेल और ढाबाखार के सरपंच चंद्रमणी सिदार देखे.

मामले में पुलिस ने अज्ञात मोटरसायकल चालक के खिलाफ अपराध धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें