महासमुंद : रिक्शा चालक ने ई-बाइक चालक के साथ डंडे से की मारप... - CG Sandesh

महासमुंद : रिक्शा चालक ने ई-बाइक चालक के साथ डंडे से की मारपीट.

महासमुंद में एक रिक्शा चालक ने ई-बाइक चालक के साथ डंडे से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार महामायापारा महासमुंद निवासी कामता प्रसाद मारकण्डे 08 मई 2026 को दोपहर करीब 12:36 जे अपनी ई बाईक से तुमाडबरी खाद गोदाम से बोर पम्प का काम कर वापस अपने दुकान महामाया तालाब की ओर आ रहा था.

इसी दौरान तुमगांव चौक के पहले ओवरब्रीज ढलान मोड़ पर रिक्शा चालक मोहम्मद अली ने कामता को देखकर अपनी गाड़ी का ब्रेक लगाया और कामता ने भी उसे देखकर अपनी गाड़ी का ब्रेक लगाया.

इस दौरान दोनो गाड़ी 10 फीट की दुरी पर रूक गये, लेकिन फिर रिक्शा वाले ने दिखाई नही देता है कहकर मां-बहन की गंदी-गंदी गश्लील गाली देकर जान से मारने कि धमकी देकर रिक्शा से बांस की डण्डा निकाल कर कामता के साथ मारपीट किया, एवं ई बाईक को तोड़फोड़ कर दिया.

कामता ने बताया कि मारपीट से उसके बांये पैर व दाहिने हांथ की बडी उंगली में चोंट आयी है, घटना को वहां पर आस-पास के लोग देखे सुने है.

इसके कामता ने अपने दुकान में आने के बाद आने साथी खोमन कुर्रे, पुनम साहू, कुंदन सिन्हा को घटना के बारें में बताया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अली के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें