महासमुंद : संपत्ति के लिए  बुजुर्ग पिता से बदसलूकी, जान से म... - CG Sandesh

महासमुंद : संपत्ति के लिए बुजुर्ग पिता से बदसलूकी, जान से मारने की धमकी देकर मांगा बंटवारा

महासमुंद में कैंसर पीड़ित बुजुर्ग पिता की संपत्ति के लिए बेटे-बहू ने की उनेक साथ बदसलूकी कर जान से मारने की धमकी देकर बंटवारा मांगा है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार उमाशंकर निगम उम्र 72 वर्ष वार्ड नं 03 इमलीभांठा महासमुंद में रहते हैं, जिनकी तीन लड़की एवं एक लड़का रविकांत निगम है.

उमाशंकर के तीनो लड़की की शादी हो गयी है, एवं लड़का रविकांत करीबन 4 वर्ष पुर्व राजपुत समाज की लड़की को पत्नी बनाकर रखा है, तथा घर में अलग से रहता है.

उमाशंकर की उम्र 72 साल होने के साथ वे बोन केंसर से पीड़ित हैं, उनके साथ उनकी बहन अमोद श्रीवास्तव करीबन 36 साल से रह रही है.

उमाशंकर के पास पैत्रिक संपत्ति जमीन एवं घर है, जिसे उनका लड़का विगत 10 वर्ष से जमीन घर का बटवारा मांगता है.

उमाशंकर का कहना है कि चूंकी मै बीमारी से पीडित हुं मेरे पास आय का साधन नही है, खेती को अधिया मे देकर उसके आय से मेरा ईलाज एवं मेरी बहन की घर चल रहा है.

लेकिन 08 मई 2026 को दोपहर करीबन 03:00 बजे उमाशंकर एवं उसकी बहन अमोद श्रीवास्तव घर पर थे तो उसी दौरान उमाशंकर का लड़का रविकांत निगम एवं उसकी पत्नी रिंकी दोनो उमाशंकर को जमीन घर का बंटवारा कर दो बोलकर विवाद करने लगे.

इसपर उमाशंकर ने घर जमीन का बटवारा मेरे जीते जी नही दूंगा बोला तो रविकांत निगम उमाशंकर को मां-बहन की गाली देकर तुम घर जमीन का बटवारा क्यों नही दोगे कहकर मारने के लिये हांथ उठा लिया, और बोल रहा था तुम बटवारा नही दोगे तो तेरे को जान से खत्म कर दुंगा. तुम अभी मेरे को जानते नही हो कहकर धमकी दे रहा था.

इस दौरान रिंकी भी जान से खत्म कर दो कहकर बोल रही थी दोनो एक राय होकर गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर मारने के लिये हाथ उठा लिया थे.

उमाशंकर ने बताया कि वह अपने लड़का रविकांत निगम एवं उसकी पत्नि रिंकी से काफी डरा हुआ हुं, घटना को उसकी बहन अमोद श्रीवास्तव व मेरे घर में काम करने वाली सुमन देखे व सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रविकांत निगम के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें