पिथौरा : अवतार ढाबा के सामने कार की ठोकर से हुई थी बाइक सवार... - CG Sandesh

पिथौरा : अवतार ढाबा के सामने कार की ठोकर से हुई थी बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत अवतार ढाबा के सामने एक कार ने बाइक को ठोकर मार दी, इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार आत्माराम दीवान 03 अप्रैल 2026 अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 4598 डीलक्स गाड़ी से अपने नीजी काम से पिथौरा जाने के लिये निकला था.

इसी दौरान जब वह खाना खाने के लिये NH 53 स्थित अवतार ढाबा जा रहा था तो करीबन 11:45 बजे अवतार ढाबा के सामने आल्टो कार क्रमांक CG04 HJ 9566 का चालक अपने वाहन को तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये आत्माराम के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इससे आत्माराम के सिर व शरीर के अन्य जगहो गंभीर चोट आने से पूरा भेजा बाहर निकल गया था और घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मामले में आरोपी आल्टो कार क्रमांक CG04 HJ 9566 के चालक का कृत्य अपराध धारा 106 (1) बी.एन.एस. का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें