पिथौरा : 11 गोवंशों को ओड़िशा के कत्लखाने ले जाने वाले दो आरोपियों पर मामला दर्ज
पिथौरा पुलिस ने 9 मई 2026 को 11 गोवंशों को ओड़िशा के कत्लखाने ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार गौ सेवा आयोग जिला महासमुंद के विकासखण्ड सदस्य झलप निवासी राजा अग्रवाल को सुचना मिली कि तीन व्यक्ति ग्राम डुमरपाली पुल के पास दो चार व्यक्ति 11 नग बैल को रोड किनारे किनारे हाकते हुये लेकर जा रहे है.
इस सूचना पर राजा अग्रवाल और उनके गौ सेवक सदस्य ऋषि ध्रुववंशी और भोजराम ध्रुव को लेकर वे ग्राम डुमरपाली पुल के पास पहुंचे, जहाँ 03 व्यक्ति 11 नग बैल को हकालते हुये ले जा रहे थे.
जिन्हें रोककर पुछताछ करने पर 01 व्यक्ति मौके से भाग गया, 02 व्यक्ति जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम रामकुमार रात्रे पिता छेदुलाल रात्रे उम्र 40 साल, संतोष यादव पिता खोलबाहरा उम्र 45 साल दोनो ग्राम पासिद चौकी सिरपुर थाना तुमगांव का रहने वाले बताये.
भगने वाले का नाम जितू सतनामी ग्राम मुडागांव थाना तेन्दूकोना का रहने वाला बताया गया.
पकड़े गए व्यक्तियों से 11 नग बैल के संबंध में पुछने पर बताया कि हम लोगो को जितू सतनामी बोला है कि इसे हकालते हुये बांसकाटा तक ले जाने के लिये बोले है, वहां से गाड़ी में लोड कराके जितू सतनामी ओड़िशा की ओर से कत्ल खाना लेकर जाता है.
वहीं मामले में पुलिस ने 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG का अपराध दर्ज किया है.