सरायपाली : खेत में घेरा लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट
घटना का स्थान: ग्राम डोंगरीपाली, सरायपाली थाना क्षेत्र।
विवाद का कारण: रबी धान की फसल को बचाने के लिए खेत में घेरा लगाना।
पीड़ित किसान: श्रीराम सिदार।
आरोपी: तरुण सिदार और उसका भाई सुकलाल सिदार।
पुलिस कार्रवाई: आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) BNS के तहत अपराध दर्ज।
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरीपाली में खेत में घेरा लगाने की बात को लेकर वाद विवाद मारपीट और गाली गलौच तक जा पहुंचा, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम डोंगरीपाली के निवासी श्रीराम सिदार ने अपने घर के पास लगे खेत में रबि फसल धान लगाया है, तथा इस लगे फसल को मवेशी वगैरह आकर खा देते हैं इसलिए उन्होंने 10 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे अपने खेत जिसमें धान का रबि फसल लगा है, उस फसल को बचाने के लिए खेत में घेरा लगा रहे थे.
जहाँ घेरा लगाते समय गांव का तरूण सिदार आकर उनके साथ घेरा लगाने की बात को लेकर वाद विवाद किया और गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा.
इसपर श्रीराम सिदार ने गाली देने से मना किया, तथा उसी समय उनके खेत में जानवार आने से वे जानवरों को मेरे खेत से खदेड़ते हुए भगा रहे थे तो तरूण सिदार अपने रिश्ते के भाई सुकलाल सिदार को लेकर आया और दोनो श्रीराम सिदार को गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए आज तुझे जान से मार देंगे कहते हुए तरूण सिदार ने हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तथा सुकलाल सिदार अपने हाथ में रखे डंडा से मारपीट किया.
श्रीराम सिदार ने बताया कि दोनो ने धक्का मुक्की किया जिससे उनके बाएं छाती में भी दर्द हो रहा है. घटना को गांव के कुछ लोग देखे हैं, तरूण सिदार एवं सुकलाल सिदार के इस कृत्य से श्रीराम सिदार बहुत डरा हुआ है.
वहीँ मामले की शिकायत पर तरूण सिदार और सुकलाल सिदार के विरुद्ध 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS का अपराध दर्ज किया गया है.