news-details

पिथौरा : विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बरेकेलखुर्द एवं डूमरपाली में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 11 मई 2026 को पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरेकेलखुर्द एवं डूमरपाली में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, महासमुंद के सहायक प्राध्यापक डॉ. ओकेश चंद्राकर, कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद से विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. कुनाल चंद्राकर, उद्यानिकी विभाग से उद्यानिकी अधिकारी कैलाश नायक, पशु चिकित्सा विभाग से भेखूराम सिन्हा, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, ग्राम पंचायत के सदस्य, उन्नत कृषक तथा कृषि एवं सहयोगी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह अभियान 5 मई से 20 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, कंदीय फसलों की उन्नत खेती, एग्रीस्टैक, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, कृषि मशीनीकरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण एवं उत्पादकता वृद्धि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर डॉ. ओकेश चंद्राकर द्वारा किसानों को हल्दी, अदरक एवं शकरकंद की उन्नत खेती, उन्नत किस्मों का चयन, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, लागत एवं संभावित लाभ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कंदीय फसलों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन के माध्यम से आय बढ़ाने के उपायों के बारे में भी किसानों को अवगत कराया गया।

वहीं डॉ. कुनाल चंद्राकर द्वारा किसानों को मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के संतुलित उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने किसानों को बताया कि मृदा परीक्षण आधारित खेती अपनाने से उत्पादन लागत कम होती है एवं फसल उत्पादकता में वृद्धि होती है। उद्यानिकी विभाग से कैलाश नायक द्वारा विभागीय उद्यानिकी योजनाओं, अनुदान आधारित योजनाओं, फल एवं सब्जी क्षेत्र विस्तार, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, पौधरोपण, संरक्षित खेती तथा किसानों को उपलब्ध शासकीय सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा विभाग से भेखूराम सिन्हा द्वारा पशुपालन, टीकाकरण एवं पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के संबंध में किसानों को मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने विभिन्न कृषि समस्याओं एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील किसानों की सक्रिय सहभागिता से अभियान को ग्रामीण स्तर पर व्यापक समर्थन प्राप्त


अन्य सम्बंधित खबरें