news-details

बसना : थाना के सामने से गांजा की तस्करी करते 5 गिरफ्तार, 215 किलोग्राम गांजा जप्त, लड़कों को गांजा तस्करी के लिए मिलते थे 20 से 30 हजार

बसना पुलिस ने 10 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर थाना के सामने 5 आरोपियों को गांजा तस्करी करते पकड़ा है.

इन आरोपियों से कुल 215 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 7 लाख 50 हजार बताई गई है.

ये पांचो आरोपी अलग-अलग मोटरसायकल से गांजा की तस्करी कर रहे थे, जिसमे 4 मध्यप्रदेश तथा एक उत्तरप्रदेश का बताया गया है.

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लोग किशन निवासी टपरा पठारी रायसेन के कहने पर कार्य कर रहे हैं, तथा आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि किशन निवासी रायसेन ने बालिगुडा ओडिशा और सारंगढ़ में गगन नाम के व्यक्ति से संपर्क कर किराए का कमरा लेकर रखा है और वह गांजा लाने के लिए अलग-अलग लड़कों को 20-30 हजार रुपया देकर लाता है.

ओडिशा निवासी गांजा तस्करों को सारंगढ़ के गगन के घर में रुकवाता है, आरोपियों ने बताया कि उन लोगों को यह गांजा किशन के कहने पर बालिगुडा में एक मोबाइल नंबर के धारक ने उपलब्ध था.

आरोपियों ने यह भी बताया कि किशन के साथ एक अन्य व्यक्ति बालीगुड़ा ओडिशा आया था और वह दोनों मध्य प्रदेश पासिंग हौंडा साइन मोटरसाइकिल से उन सभी के आगे-आगे पायलटिंग करते हुए आ रहा था.

इसके अलावा आरोपियों ने बताया कि सोनू सिंह ग्राम टपरा पठारी थाना रायसेन, राजेश ओबनी निवासी खेडीसमलीगढ़ थाना खेड़ी जिला बैतूल, दौलत सिंह निवासी ग्राम टपरा पठारी थाना रायसेन भी अपनी अपनी मोटर सायकल से ओडिशा में गांजा लेने आए थे वो लोग भी गांजा लेकर दूसरे रास्ते से मध्यप्रदेश जाने के लिए निकले हैं.

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ख) (ii) (C) NDPS एक्ट अपराध दर्ज किया है.


गिरफ्तार आरोपी -

  1.  मेताप टाटिया पिता पेम लाल टाटिया उम 20 वर्ष निवासी बोरानी पो० जामकोटा तहसील पुनासा जामकोटा जिला खंडवा म०प्र०
  2.  रमेश चौहान पिता मांगीलाल चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी खेडी सावलीगढ़ पो० खेडीसावलीगढ, जिला बैतूल म०प्र०
  3.  राजू कुमावत टाकिया पिता मांगीलाल टाकिया उम 25 वर्ष निवासी खेडी सावलीगढ़ पो० खेडी सावलीगढ जिला बैतूल म०प्र०
  4.  दीपक राजपूत पिता सूरज सिह राजपूत उम्र 27 वर्ष ग्राम हर्सेरा तहसील मढौंडा थाना मदनपुर जिला ललितपुर म०प्र०
  5.  प्रकाश बंजारा पिता बिहारी बंजारा उम्र 23 वर्ष निवासी टपरा पठारी थाना रायसेन जिला मध्य प्रदेश

जप्त सामग्री –

  • पांच सफेद प्लास्टिक बोरियों में भरा मादक पदार्थ गांजा
  • आरोपी क्र 1 से 45 किग्रा
  • आरोपी क्र 2 से 45 किग्रा
  • आरोपी क्र 3 से 45 किग्रा
  • आरोपी क्र 4 से 35 किया
  • आरोपी क्र 5 से 45 किग्रा
  • कुल शुद्ध वजन 215 किलो किमत 1,07,50,000 रुपया
  • गांजा परिवहन में प्रयुक्त 5 नग मोटरसाइकिलें
  • हीरो स्प्लेंडर MP 12 ZD 0938
  • होंडा साइन MP 48 ZJ 1311
  • होंडा साइन स्लेटी रंग MP 48 ZD 2577
  • लाल रंग हीरो स्प्लेंडर UP 94 AA 2906
  • होंडा साइन सिल्वर रंग MP 38 ZG 3821
  • किमती 3,00,000 रुपया
  • गांजा छिपाने हेतु मोटरसाइकिलों की सीट के पीछे बंधे 5 नग लोहे के जाले
  • 5 नग मोबाईल फोन किमत 50,000 रूपया

कुल जुमला किमत 1,11,00,000 रूपया




अन्य सम्बंधित खबरें