बसना : लोहड़ीपुर में अष्टप्रहरी कीर्तन नाम यज्ञ 14 मई को, भव्य कलश यात्रा से होगी शुरुआत
भंवरपुर: क्षेत्र के ग्राम लोहड़ीपुर में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी 14 और 15 मई को समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में भव्य 24 घंटे का अष्टप्रहरी कीर्तन नाम यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा के प्रसिद्ध संकीर्तन दल अपनी प्रस्तुति देंगे।
कलश यात्रा से होगा शुभारंभ आयोजन की शुरुआत 14 मई, गुरुवार को सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। पूरे गांव में भ्रमण के बाद हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ होगा, जो अगले 24 घंटों तक अविरल चलेगा। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा।
ओडिशा और छत्तीसगढ़ की मंडलियों का जमावड़ा संकीर्तन महोत्सव में 5 प्रमुख मंडलियों को आमंत्रित किया गया है:
वजरंग बली मंडली, तुमुड़ीपानी
माँ रामचण्डी मंडली, कांशीपानी
माँ मौली मंडली, घुंचापाली (पाइकमाल, ओडिशा)
माँ शीतला मंडली, सीतलपुर (छ.ग.)
श्री राधा माधव मंडली, लोहड़ीपुर
15 मई को महाप्रसाद और समापन कार्यक्रम के पुरोहित रूपधर पंडा होंगे। 15 मई, शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन कर महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
संपर्क: मोहित नायक 9755588159, धोबाल पटेल 7803013821, उसत टंडन 6263788551, नोहर सिदार 9926104732