news-details

सरायपाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में जप्त की अवैध शराब, आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सरायपाली पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 200 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई: कौहा नाला में रेड, 200 लीटर शराब जप्त मुखबिर की सूचना पर सरायपाली पुलिस ने ग्राम पोड़ापाली के पास कौहा नाला में दबिश दी। यहाँ मोतीलाल बरिहा (पिता फुल सिंग बरिहा, उम्र 26 वर्ष, निवासी करगीपाली, सारंगढ़) दो भट्टियां लगाकर भारी मात्रा में महुआ शराब बना रहा था। पुलिस ने मौके से:

·         200 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती ₹40,000)

·         1000 किलो ग्राम महुआ पास (जिसे मौके पर नष्ट किया गया)

·         शराब बनाने के उपकरण जप्त किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी कार्रवाई: झिलमिला में देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार एक अन्य मामले में झिलमिला बिजली ऑफिस के पास घेराबंदी कर आकाश साहू (पिता भागीरथी साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी बैतारी) को पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक प्लास्टिक बोरी में 48 नग देशी प्लेन शराब (जुमला 8640 ML) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है।

पुलिस टीम की सक्रियता: इन कार्रवाइयों में प्रधान आरक्षक राधाचरण प्रधान, प्रधान आरक्षक गणेशु राम बंजारे, उप निरीक्षक नंदकिशोर सिन्हा और हमराह स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।


अन्य सम्बंधित खबरें