सोनी मैक्स वर्ल्ड टीवी प्रीमियर लालो 17 मई दोपहर 1 बजे, देखें सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में पुष्पा के साथ खास कलाकारों का सहयोग
मुंबई, मई, 2026: सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के लिए एक खास और दिल छू लेने वाला एपिसोड लेकर आ रहा है, जिसमें ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म लालो- कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट शो में नज़र आएगी। बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए और पहली गुजराती फिल्म बनते हुए, लालो ने वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार किया। अब लालो टेलीविज़न पर 17 मई दोपहर 1 बजे सोनी मैक्स पर प्रीमियर होगी। यह फिल्म हिंदी और गुजराती दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।
आने वाले स्पेशल एपिसोड्स में, पुष्पा (करुणा पांडे) की भावनात्मक यात्रा एक आध्यात्मिक मोड़ लेती है, जब उसे ‘लालो’ फिल्म के कृष्ण (श्रुहद गोस्वामी) और तुलसी (रीवा रच्छ) से अप्रत्याशित सुकून और मार्गदर्शन मिलता है। मदर्स डे पर, अकेली पुष्पा अपने बच्चों को याद करते हुए कृष्ण के घर रात बिताती है। वहाँ उसकी मुलाकात एक मासूम लड़के किसना से होती है, जो उसे “मैयाँ” कहकर पुकारता है, गरम काठियावाड़ी चाय परोसता है और अपनी बाँसुरी की मधुर धुन और दिल छू लेने वाली बातों से उसके मातृत्व का सुख फिर से जगाता है। सुबह होते ही किसना रहस्यमय ढंग से गायब हो जाता है और मंदिर के उत्सव के दौरान पुष्पा को एहसास होता है कि वह वास्तव में भगवान कृष्ण थे, जो उसे दिलासा देने और यह याद दिलाने आए थे कि ईश्वरीय प्रेम कभी साथ नहीं छोड़ता। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ और ‘लालो’ की दुनिया जब एक साथ आती है, तो दर्शकों को आस्था, भावनाओं और माँ-बच्चे के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित एक दिल छू लेने वाली कहानी देखने को मिलेगी।
इस खास एपिसोड के बारे में बात करते हुए, करुणा पांडे, जो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “पुष्पा इम्पॉसिबल हमेशा भावनाओं, रिश्तों और रोज़मर्रा की ज़िंदगी की खूबसूरती को सेलिब्रेट करता है। यही वजह है कि लालो के साथ यह जुड़ाव इतना नैचुरल और खास लगता है। फिल्म को दर्शकों से अपार प्यार मिला है और शो में उनकी स्टारकास्ट का स्वागत करना शानदार अनुभव रहा। दोनों कहानियों के बीच एक खूबसूरत सांस्कृतिक गर्माहट और भावनात्मक जुड़ाव है और मुझे यकीन है कि दर्शक इन दोनों दुनियाओं को एक साथ देखकर बेहद आनंदित होंगे।”
श्रुहद गोस्वामी, जो ‘लालो’ में कृष्ण का किरदार निभाते हैं, ने कहा, “लालो हमारे लिए बेहद खास सफ़र रहा है और दर्शकों से मिला प्यार अभिभूत कर देने वाला है। पुष्पा इम्पॉसिबल का हिस्सा बनना इस अनुभव को और यादगार बना गया, क्योंकि शो में वही गर्माहट, सादगी और भावनात्मक जुड़ाव है, जिसे दर्शकों ने हमारी फिल्म में पसंद किया। हम बेहद उत्साहित हैं कि दर्शक इस खूबसूरत सहयोग को देखेंगे और साथ ही फिल्म का टेलीविज़न प्रीमियर अपने परिवारों के साथ सोनी मैक्स पर हिंदी और गुजराती में अनुभव करेंगे।”
लालो- कृष्ण सदा सहायते का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखें, 17 मई को दोपहर 1 बजे, सिर्फ सोनी मैक्स पर।