सरायपाली : BMO कुणाल नायक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन समीक्षा
बैठक, टीकाकरण से लेकर सुशासन तिहार तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश
सुशासन तिहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज समस्त सुपरवाइजर एवं LHV की ऑनलाइन बैठक BETO टी.आर. धृतलहरे द्वारा आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सुशासन तिहार के दौरान बिना पूर्व सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। वहीं MR अभियान अंतर्गत 23 मई से 31 मई 2026 तक छूटे हुए हितग्राहियों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने कहा गया।
HPV वैक्सीन को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि वैक्सीन केवल मेडिकल ऑफिसर की उपस्थिति एवं अभिभावकों की सहमति से ही लगाया जाएगा। साथ ही खाली पेट, बुखार, एलर्जी अथवा अस्वस्थ बच्चों को वैक्सीन नहीं लगाने तथा बाएं हाथ के डेल्टाइड मसल्स में IM के रूप में लगाने के निर्देश दिए गए। सभी क्षेत्रों में इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।
बैठक में चिकन पॉक्स एवं उल्टी-दस्त के मामलों की तत्काल सूचना देने, VHND सत्र सुबह 8 बजे से प्रारंभ करने तथा सभी लाभार्थियों की U-WIN पोर्टल में शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने कहा गया। वैक्सीनेशन पूर्व ड्यू लिस्ट तैयार करने, वैक्सीन की एक्सपायरी डेट एवं बैच नंबर रजिस्टर में दर्ज करने तथा ओपन वायल पॉलिसी का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
फील्ड भ्रमण के दौरान मितानिनों की दवा पेटी जांचने, प्रत्येक सप्ताह एक AAM का निरीक्षण कर रिपोर्ट ब्लॉक कार्यालय में जमा करने तथा NCD Screening एवं Rescreening की लंबित एंट्री पूर्ण कराने पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा MDR एवं CDR ऑडिट इस माह पूर्ण कराने, कुष्ठ एवं टीबी मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने तथा CHO द्वारा टीबी मरीजों का प्रत्येक 15 दिन में गृह भ्रमण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी सुपरवाइजर रंगनाथ दुबे , कादिर मोहम्मद,डोलामणी भोई, सुरेश पटेल,भरत नायक , अखिल प्रधान एवं LHV रीता गार्डिया ,निर्मला नागेश, निभा विश्वास, वृन्दा चौहान अनुपा नंद , सम्मिलित थे ।
समस्त सुपरवाइजर और LHV को अपने-अपने सेक्टर के AAM में उपलब्ध टैबलेट एवं लैपटॉप की स्थिति तथा रिचार्ज संबंधी जानकारी इस सप्ताह उपलब्ध कराने कहा गया। संस्थागत प्रसव, जन्म-मृत्यु पंजीयन, जन्म प्रमाण पत्र एवं JSY फॉर्म किसी भी स्थिति में लंबित नहीं रखने के निर्देश भी दिए गए।