महासमुंद : जिले में 13 मई को TEJAS कार्यशाला का आयोजन - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में 13 मई को TEJAS कार्यशाला का आयोजन

 स्टार्टअप योजना के अंतर्गत डीपीआईआईटी एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across State & Districts) कार्यशाला का आयोजन 13 मई 2026 को किया जाएगा। यह कार्यशाला होटल एकासिया इन महासमुंद में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगी।

कार्यशाला का उद्देश्य जिले में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं एवं संभावित उद्यमियों को स्वरोजगार एवं नवाचार के प्रति जागरूक करना तथा स्टार्टअप स्थापित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम में स्टार्टअप विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योजनाओं, पंजीयन प्रक्रिया, वित्तीय सहायता, नवाचार एवं उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। इस कार्यशाला में संभावित उद्यमी, स्टार्टअप संचालक, शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत युवा, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित उद्यमिता में रुचि रखने वाले सभी व्यक्ति भाग लेकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, महासमुंद ने जिले के सभी इच्छुक कार्यरत एवं भावी उद्यमियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यशाला में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को पूर्व पंजीयन करना आवश्यक होगा। पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक https://forms.gle/raDn694vFUBY3P136]) के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें