news-details

चक्रधरनगर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार..हिरासत में 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवाले

रायगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने विशेष सत्यापन अभियान चलाते हुए 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं तस्दीक की कार्रवाई की। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाया गया।

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ कबाड़ बीनने वाले और फेरीवाले चोरी तथा अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े हो सकते हैं और संपत्ति संबंधी अपराधों के स्रोत के रूप में सक्रिय हैं।


सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सभी 29 संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लिए गए तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने सभी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में चोरी, अवैध कबाड़ खरीद-बिक्री या किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। रायगढ़ पुलिस द्वारा अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए ऑपरेशन प्रहार के माध्यम से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर थाना चक्रधरनगर लाया।



अन्य सम्बंधित खबरें