बसना : किसानों को मिले अपनी उपज का उचित दाम - महेंद्र साव - CG Sandesh

बसना : किसानों को मिले अपनी उपज का उचित दाम - महेंद्र साव

बसना क़ृषि उपज मंडी मे धान खरीदी शुरू होते ही व्यापारियों की मनमानी शुरू हो गईं है जिससे किसानों को अपने उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है. 

किसानों की दुर्दशा का कारण प्रशासनिक अधिकारी भी है जिसका लाभ कुछ स्थानीय व्यापारी उठा रहे है. 15 वर्ष बाद क़ृषि उपज मंडी पर धान खरीदी शुरू होने बाद किसानों की स्थिति सुधरने का स्वप्नन अब धूमिल होने लगा है. व्यापारी अपने राईस मिलो मे किसानों से 1700 के आसपास सीधी खरीदी कर रही है परन्तु वहाँ पर भी नमी के नाम पर किसानों के उपज मे प्रति बोरी 5 से 7 किलो की कटौती किया जा रहा है जिससे किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा है.

किसानों के ऊपर हो रहे अन्याय पर जनप्रतिनिधि भी चुप है ये सरकार किसानों की हितैषी सरकार होने का दावा करता है पर उसी सरकार के राज मे किसानो को अपनी उपज का उचित दाम नहीं दिला पा रहे है ये चिंताजनक है. उस पर प्रशासनिक अधिकारी संज्ञान ले, नहीं तो होगा राष्ट्रीय किसान परिषद बड़ा आंदोलन करेगा.

महेंद्र साव,  प्रांत महामंत्री अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय किसान परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत

समाप्त


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें