सरायपाली : शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केना में सुशासन तिहार ... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केना में सुशासन तिहार अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर 13 मई 2026 को

सरायपाली विकासखंड के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केना में सुशासन तिहार के अवसर पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 13 मई 2026 को किया जाएगा। इस शिविर में क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों के नागरिक शामिल होकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करेंगे तथा संबंधित विभागों द्वारा समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया की जाएगी। 

शिविर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आवेदन लिया जाएगा। जिसमें भोथलडीह, बैतारी,चट्टीगिरोला, कुटेला,जोगनीपाली, इच्छापुर,केना, देवलभाठा, जलगढ़,सानपंधी माधोपाली,परसदा, खैरझिटकी, दर्राभाठा, पुटका, केजुवां, बेलमुंडी व अंतरझोला शामिल होंगे। शिविर के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टीकम चंद पटेल, बीआरसी देवानंद नायक, सहायक जे के पटेल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं गुलशन चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।

शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो ग्रामीणों की शिकायतों, मांगों एवं सुझावों को सुनकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को शासन-प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। इससे लोगों की लंबित समस्याओं का समाधान होने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त होगी।

स्थानीय प्रशासन ने सभी संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें