news-details

बसना : घरेलू सामान के नीचे छिपाकर किया करते थे गांजा की सप्लाई, विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स का संचालक गिरफ्तार

बसना पुलिस और ANTF ने कार्यवाही करते हुए गांजा की तस्करी के अंतरराज्यीय सिंडिकेट के मुख्य सरगना विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स के संचालक को गिरफ्तार किया है.

विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स का संचालक हाईटेक और शातिर से गांजे की तस्करी किया करता था. जिसका खुलाशा पुलिस ने 28 फरवरी 2026 को किया था. जिसमे मूवर्स एंड पैकर्स घरेलू सामान के बीच 274 किलोग्राम गांजा की तस्करी करते थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत पलसापाली नाका में जप्त किया गया था.

यह कंपनी मूवर्स एंड पैकर्स के ग्राहकों के पुराने घरेलू सामान के नीचे छिपाकर एक राज्य से दूसरे राज्य में गांजे की सप्लाई करते थे, गिरफ्तार आरोपी विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स कबीर नगर रायपुर का संचालक है. पुलिस ने इस मामले के  मुख्य सरगना को गुजरात से गिरफ्तार किया है.

आपको बता दें कि 28 फ़रवरी 2026 को बसना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त वाहन क्रमांक MP15 ZL 4455 से मूवर्स एंड पैकर्स के घरेलू सामान के नीचे छिपाकर रखा गया 274 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था और मौके से आरोपी चालक रोशन यादव को गिरफ्तार किया गया था.

इस प्रकरण की इंड-टू-इंड विवेचना में खुलासा हुआ कि इस पूरे तस्करी सिंडिकेट का मुख्य सरगना अजीत शर्मा उर्फ दीवाना सेठ है, आरोपी कबीर नगर, रायपुर में विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स के नाम से व्यापार चलाता है, जो केवल एक दिखावा था.

इसी व्यापार की आड़ में वह ओडिशा के निवासी सप्लायर राजू महानंद जिसे 12 मार्च 2026 को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था, उससे भारी मात्रा में गांजा खरीदकर उसे असली ग्राहकों के सामान के नीचे छिपाकर राजस्थान सप्लाई करवाता था.

चालक के पकड़े जाने के बाद मुख्य सरगना अजीत शर्मा फरार हो गया था और वर्तमान में गुजरात में छिपकर रह रहा था. इस सटीक जानकारी पर थाना बसना एवं ANTF त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुजरात में घेराबंदी कर इस शातिर मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी धारा 20(ख) NDPS एक्ट के विधिवत गिरफ्तार कर से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

गिरफ्तार आरोपी (मुख्य सरगना)

  1. अजीत शर्मा उर्फ दीवाना सेठ, पिता मांगेराम शर्मा (उम्र 39 वर्ष), निवासी- ग्राम बलेकेरा, चौकी चिड़िया, थाना झोझेकेला, जिला चरखी दादरी (हरियाणा), संचालक विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स कबीर नगर रायपुर

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके आरोपीगण

  1. रोशन यादव पिता द्वारिका यादव उम्र 22 निवासी सागर मध्यप्रदेश दिनांक गिरफ्तारी 28-02-26
  2. राजू उर्फ भोलू महानंद पिता समारु महानंद उम्र 40 निवासी कालाहांडी उड़ीसा (गांजा सप्लायर) गिरफ्तारी 12-03-26




अन्य सम्बंधित खबरें